Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: No social distancing, No mask… second wave of corona virus going to be dangerous# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra: No social distancing, No mask… second wave of corona virus going to be dangerous# agranews

156

आगरालीक्स…आगरा में न सोशल डिस्टेंसिंग न मास्क का प्रयोग. बाजारों में भीड़. क्या लापरवाही बन रही दोबारा कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह? सीएम योगी आदित्यनाथ का यही है कहना..

आगरा में 5 दिन में 262 कोरोना केस मिले
आगरा में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है. हाल ये है कि मार्च के पांच दिन में अब तक 262 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. फरवरी माह के दौरान आगरा में एक्टिव केस की संख्या जो केवल 10 तक रह गई थी वो मार्च में बढ़कर 335 के पास तक पहुंच गई है. रिकवरी प्रतिशत भी 98.26 तक पहुंचने के बाद 95.31 तक नीचे गिर गई है. लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण के कारण आगरा के कई क्षेत्र हॉटस्पॉट की कगार पर पहुंच गए हैं.

सीएम योगी बोले लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना
सोमवार को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई. वैक्सीन लगवाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दोबारा बढ़ने की वजह सिर्फ लापरवाही है. लोगों द्वारा न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और न ही मास्क का प्रयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए नियमों का पालन करना ही होगा. इसके अलावा उन्होंने लोगों से वैक्सीन जरूर लगवाने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को आगे आकर वैक्सीन लगवानी चाहिए.

ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक भी नहीं कर रहे गाइडलाइंस का पालन

बाजारों में भीड़ बता रही लापरवाही
कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद शहर के कई बाजारों में लोगों की भीड़ दिखाई देती रहती है. अधिकतर लोगों द्वारा न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और न ही मास्क का प्रयोग करते हुए देखा जा रहा है. हालांकि एक दो दिन से मास्क को लेकर सख्ती होने से लोगों ने मास्क लगाना तो शुरू कर दिया है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग फिलहाल बिल्कुल नहीं हो रही है. ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक भी मास्क लगाते हैं लेकिन उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होती.

कोरोना के मद्देनजर शाह मार्केट में डीएम प्रभु नारायण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने किया निरीक्षण। अधिकारियों ने दुकानदार, ग्राहक, राहगीरों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया।

डीएम—एसएसपी ने किया निरीक्षण, की लोगों से अपील
सोमवार को डीएम पीएन सिंह और एसएसपी मुनिराज जी के साथ एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने शहर के सबसे व्यस्ततम मोबाइल मार्केट शाह मार्केट का निरीक्षण किया. इस दौरान सभी अधिकारियों ने लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की. उन्होंने दुकानदारों से भी इन नियमों का पालन करने को कहा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!