आगरालीक्स… आगरा के बाग मुजफ्फर खां में युवतियों से छेडछाड की जा रही है, 17 युवतियों ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र भेजा है, इसमें कहा है कि बाग मुजफ्फर खां की एक गली में युवकों का जमघट लगता है। ये युवक रहा चलती युवतियों से छेडछाड करते हैं, कमेंट कसते हैं, विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता करने लगते हैं। इसलिए युवतियों ने घर से निकला बंद कर दिया है।युवतियों ने घर से निकला बंद कर दिया है।
ये हैं आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के बाग मुजफ्फर खां क्षेत्र की 17 युवतियों ने एसएसपी कार्यालय में भेजे पत्र में कहा है कि एक गली में हर रोज युवकों का जमघट लगता है। एक चबूतरे पर बैठ जाते हैं, नशा करते हैं और महिलाओं से छेडछाड करते हैं, कोई विरोध करता है तो मारपीट और अभद्रता करते हैं। इसलिए क्षेत्र की महिलाओं ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। आरोप है कि इस बारे में थाना एमएम गेट में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाग मुजफ्फर खां क्षेत्र की महिलाओं ने क्षेत्र में पुलिस की गश्त कराने और छेडछाड करने वाले युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।