नईदिल्लीलीक्स… ( 8 April ) । आस्ट्रेलिया में दो जुड़वां बहन दो जिस्म एक जान की तरह जिंदगी जी रही हैं। दोनों बहनें हर काम साथ करती हैं, उनका ब्वॉयफ्रेंड भी एक ही है। दोनों प्रेग्नेंट भी एक साथ होना चाहती हैं।
वॉशरूम भी दोनों जाती हैं साथ
इन दोनों बहनों का नाम लूसी डिसींक और एना है। साथ में रहना, वॉशरूम भी साथ जाना समेत सारे काम एक साथ करती हैं। यही इनकी जिंदगी का मंत्र है। दोनों बहनें अभी हाल ही में एक रियलटी शो में भी साथ नजर आई थीं।
सबसे ज्यादा प्रेम करने वाली बहनों में शुमार
दोनों बहनें दुनिया भर में प्रेम से एक साथ रहने वाली बहनें है। एक जैसे कपड़े पहनना, वर्कआउट समेत सभी चीजें एक साथ करती हैं। शक्ल भी एक जैसी होने के कारण इन्हें पहचानना भी मुश्किल होता है।
शादी में आड़े आ रहा है कानून
दोनों बहनों का एक ही ब्वॉयफ्रेंड बेन नामक युवक है, जिसके साथ शादी करना चाहती हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या उनकी शादी में आस्ट्रेलिया का कानून आड़े आ रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दो शादियां एक साथ नहीं कर सकता है, जिसकी वजह से दोनों बहन काफी परेशान भी हैं।