नईदिल्लीलीक्स… ( 8 April ) । बैंक ब्याज पर लिया गया ब्याज वापस करेंगी। पापा का साथ देती थी मासूम तो मां ने ली जान। दिल्ली में फैक्ट्री में भीषण आग। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
दिल्ली में फैक्ट्री में लगी आग
देश की राजधानी दिल्ली के दिलशान गार्डन क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दामोदर पार्क में एमटीएनएल कार्यालय के पास एक फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण है कि इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां जूझ रही हैं। इस घटना के चलते आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दूर-दूर तक फैक्ट्री में लगी आग के धुएं का गुबार देखा जा रहा है।
आरबीआई का बैंकों को फरमान
रिजर्व बैंक में देश के सभी बैंकों और एनवीएफसी से कहा है कि एक मार्च से लेकर 31 अगस्त 2021 तक का मोराटोरियम के दौरान का ब्याज पर ब्याज लिया गया है, उसे उधारकर्ताओँ को वापस करने की पॉलिसी को तुरंत तैयार करें। इसके लिए आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
पापा का साथ देती थी मासूम तो मां ने ली जान
बेंगलुरु में एक महिला ने अपनी तीन साल की बेटी की गला दबाकर जान ले ली। महिला अपनी बेटी से इसलिए नाराज थी कि वह हमेशा अपने पिता का साथ देती थी। 26 वर्षीय सुधा ने बेटी को एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर उसका गला घोंट दिया और इसके बाद में बेटी के लापता होने का नाटक करने लगी। बाद में बच्ची का शव मिलने पर सुधा की बातों पर शक हुआ औऱ उसने पुलिस की सख्ती के बाद सारा सच उगल दिया।
न्यूजीलैंड में भारत से आने वालों पर रोक
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के खतरनाक होने के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थाई रोक लगा दी है। न्यूजीलैंड की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह रोक वहां के नागरिक और वहां रहने वाले लोगों पर लगाई गई है। यात्रा का यह प्रतिबंध 11 से 18 अप्रैल तक लगाया गया है। पिछले दिनों न्यूजीलैंड में कोरोना के जो 23 केस सामने आए हैं, उनमें 17 लोग वह हैं, जो भारत से लौटे हैं।