Saturday , 22 February 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra Nagar Nigam divided in 4 zone for better facilities for citizens# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Nagar Nigam divided in 4 zone for better facilities for citizens# agranews

आगरालीक्स…मेट्रो शहरों की तर्ज पर आगरा नगर निगम के हुए चार हिस्से. आपकी कॉलोनी किस जोन में आएगी, कैसे बनेगी सड़क और कहां जमा होगा टैक्स. कैसे मिलेगा जन्म—मृत्यु प्रमाण पत्र..पढ़ें पूरी खबर

आगरावासियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय
आगरावासियों के लिए नगर निगम ने गुरुवार को एक बड़ा निर्णय लिया है. यह निर्णय लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है. मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त निखिल राम फुंडे ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि आगरा नगर निगम लगातार लोगों की सुविधाओं का ध्यान रख रहा है और लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगरा नगर निगम के परिक्षेत्र में 100 वार्ड हैं और इन वार्डों के लोगों को अभी तक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम आगरा पड़ता था लेकिन अब उन्हें सीधे नगर निगम आने की जरूरी नहीं है. उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा अब मेट्रो सिटी की तर्ज पर 25—25 वार्डों के चार जोनों में मिनी नगर निगम खोला जाएगा. इन चारों जोनों में ही लोग अपने वार्ड के अनुसार जनसमस्याएं लेकर जा सकते हैं.

ये हैं चार जोन
शहर में 100 वार्ड
शहर में लोहामंडी जोन, हरीपर्वत जोन, छत्ता जोन और ताजगंज जोन
इन चारों जोनों में 25—25 वार्ड शामिल किए गए हैं.
हर जोन में मिनी नगर निगम बनाया जाएगा
लोगों की समस्या का समाधान उनके वार्ड के जोन में ही बने मिनी नगर निगम में किया जाएगा.

जोनल अधिकारी करेंगे शिकायतों का समाधान
मेयर नवीन जैन का कहना है कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर जोन में बने मिनी नगर निगम में जोनल अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे. अगर उनके द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो इसकी शिकायत और समस्या को लेकर एमजी रोड स्थित नगर निगम परिसर लोग आ सकते हैं.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

बिगलीक्स

Agra News : Workshop on Research Grant writing in SNMC, Agra #Agra

आगरालीक्स ….Agra News : अब बीमारियों के इलाज में एआई मदद करेगा,...

बिगलीक्स

Agra News Video: Three caught for cake cut on road by sword#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में बीच सड़क पर तलवार से केक काटने...

बिगलीक्स

Agra News : Weather Forecast for 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स …Agra News : .आगरा का दिन का तापमान 30 डिग्री तक...

error: Content is protected !!