आगरालीक्स…आगरा में सोमवार से खुलने हैं स्कूल. कोरोना हो रहा बेकाबू. टेंशन में पेरेंटस भी और स्कूल संचालक भी
फिर से बढ़ाई जा सकती है स्कूल बंद करने की तिथि
आगरा में शासन के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद हैं. सोमवार से स्कूल खुलने हैं लेकिन जिस हिसाब से आगरा सहित पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है, उसे देखते ही शासन द्वारा जल्द ही स्कूल बंद करने की तिथि बढ़ाई जा सकती है. शनिवार को भी आगरा में रिकॉर्ड 102 कोरोना संक्रमित मिले हैं. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई को लेकर पेरेंट्स के साथ—साथ स्कूल संचालक भी चिंतित हैं.
नया सेशन भी हो सकता है आनलाइन
इधर आगरा में कोरोना वायरस के लगातार मामले बढ़ने और दूसरी लहर खतरनाक होने पर शासन द्वारा स्कूल बंद करने की तिथि भी बढ़ाई जा सकती है. ऐसे में नया सेशन आनलाइन ही हो सकता है. कई स्कूलों ने तो नया सेशन आनलाइन ही शुरू कर दिया है. कई स्कूल 11 अप्रैल तक सरकार के अग्रिम आदेश के इंतजार में है. सरकार द्वारा जो भी आदेश आता है उसी के अनुरूप पढ़ाई होगी.