आगरालीक्स…आगरा में बिना मास्क पहने लोगों को दिया गुलाब और फिर पहनाया मास्क…बताया कितना है जरूरी

सुभाष बाजार में अभियान चलाया
अभियान फाउंडेशन द्वारा देश में पुनः कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुभाष बाजार में दोपहर को जन जागरण अभियान मास्क को लेकर चलाया गया. जिसमें सुनील संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद, पंकज खण्डेलवाल विभाग कार्यवाह उपस्थित रहे और बिना मास्क पहने लोगों को गुलाब का फूल एवं मास्क भेंट कर उन्हें इस दूसरी लहर से फैलने संकट की ओर आगाह किया गया. उन्हें बताया कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है यदि जिस तरह से मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है वह चिन्ताजनक है.

ये भी कहा
अभियान फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि दुबे ने कहा कि हर दुकान के बाहर मास्क के साथ एंट्री लिखे स्टीकर लगाए जाने चाहिए और बिना मास्क पहने लोगों को सामान देने से मना करना होगा. इस दौरान शंकरेश शर्मा, बंटी ग्रोवर, संजय दुबे, प्रशांत गोयल, इंद्र राजकुमार, हरीश भोजवानी, शैलेश जैन, बॉबी कपूर, नरेंद्र भोजवानी आदि उपस्थित रहे.