आगरालीक्स… आगरा सहित यूपी के लिए नई गाइड लाइन, धर्मस्थल से लेकर स्कूल और मंडियों में भीड को नियंत्रित करने के आदेश किए गए जारी।
आगरा में 12 से 20 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लग जाएगा। इसके साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिए यूपी सरकार ने गाइड लाइन जारी की हैं।
12 वीं तक के स्कूल और कोचिंग 30 अप्रैल तक बंद
आगरा सहित प्रदेश के 12 वीं तक के स्कूल और कोचिंग 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। आनलाइन क्लासेज संचालित होंगी।
धर्म स्थलों में एक स्थान पर पांच ही श्रदृालु
इसके साथ ही धर्म स्थलों के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं। नवरात्र शुरू हो रहे हैं, इससे मंदिरों में भीड होगी। इसके साथ ही मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में भी आयोजन हो रहे हैं।
सार्वजनिक कार्यक्रमों में 50 से 100 लोग ही हो सकेंगे शामिल
सार्वजनिक कार्यक्रम बंद स्थान पर होते हैं तो 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। खुले स्थान पर कार्यक्रम होने पर 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। अभी तक बंद स्थान पर 100 लोग और खुले स्थान पर 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई थी।
रात 10 से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू
आगरा में 12 अप्रैल रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लग जाएगा। हर रोज नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। नाइट कर्फ्यू में लोग बाहर नहीं निकल सकेंगे,इसका सख्ती से पालन किया जाएगा।