आगरालीक्स…आगरा में एक और दो साल की बच्ची भी मिली कोरोना संक्रमित. रविवार को 55 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव 40 साल नीचे तक के…
कम उम्र को बना रहा शिकार
आगरा में कोरोना वायरस तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है और इस बार की महामारी कम उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है. रविवार को आगरा में 448 कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें से 55 प्रतिशत ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी उम्र 40 साल से नीचे है. इसके अलावा कोरोना संक्रमण के चपेट में आने वाले लोगों में बच्चों की संख्या भी बढ़ी है. रविवार को शाहगंज क्षेत्र से एक साल की बच्ची तथा अयोध्याकुंज से दो साल की बच्ची भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा 20 साल से कम उम्र के बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं.
अभी तक 45 साल से अधिक उम्र को लगी है वैक्सीन
पूरे देश सहित आगरा में अभी तक 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही वैक्सीन लगी है. जबकि इससे कम उम्र के लोग जिन्हें वैक्सीन लगी है वो या तो हेल्थ वकर्स हैं या फिर कोरोना योद्धा.