आगरालीक्स…आगरा के सभी बाजार इस मामले में हुए एक. कोरोना के बढ़ते केसों पर योगी सरकार के एक फैसले ने इनको मिलाया
सभी बाजारों में साप्ताहिक बंदी रविवार को
आगरा में अब तक बाजारों का अपना अलग हिसाब किताब था. अलग—अलग बाजारों में साप्ताहिक छुट्टी भी अलग—अलग दिनों तक होती थी लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों पर योगी सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद से इन्होंने एक कर दिया है. योगी सरकार के रविवार को साप्ताहिक बंदी यानी कोविड कफ्र्यू घोषित किए जाने के बाद से सभी बाजारों ने अपनी साप्ताहिक बंदी फिलहाल रविवार ही कर दी है.

सोमवार को खुले बाजार
रविवार को कोविड कफ्र्यू के फैसले के बाद सोमवार को इसका असर देखने को मिला. सोमवार को बंद होने वाले सारे बाजार आज खोले गए. बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही भी देखी गई. सोमवार को बंद होने वाले राजा की मंडी, नूरी दरवाजा, सिंधी बाजार, फौव्वारा, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार आदि बाजार खुले दिखाई दिए.
इस संबंध में सिंधी बाजार में गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले विकास का कहना है कि आने वाले समय में शादियों का सबसे बड़ा सीजन है. ऐसे में हमें भी अपना ध्यान रखना है. अब हम सोमवार को भी बाजार खोलेंगे.
वहीं राजा की मंडी में शूज शॉप चलाने वाले आकाश का कहना है कि पहले से ही नाइट कफ्र्यू के कारण रात को 8 बजे दुकान बंद करने का टाइम है. रविवार को भी पाबंदी है. ऐसे में हमने सोमवार को बाजार खोले हैं.