आगरालीक्स…आगरा में कोरोना का कहर जारी. लगातार दूसरे दिन 4 लोगों की मौत. रिकार्ड 469 पॉजिटिव मिले.
आगरा में कोरोना का कहर जारी है. सोमवार को एक बार फिर रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित आगरा में मिले हैं. सोमवार को आगरा में 469 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं इसके अलावा लगातार दूसरे दिन 4 लोगों की मौत हुई है. आगरा में अब एक्टिव केसों की संख्या 2653 हो गई है. इसके अलावा अब तक 13997 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं जबकि अब तक 196 लोगों की इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. अब तक 11148 मरीज ही इस संक्रमण से ठीक हो पाए हैं. आगरा में लगातार बढ़ते केस मिलने के कारण रिकवरी प्रतिशत भी लगातार गिर रहा है. सोमवार को आगरा में रिकवरी प्रतिशत 80 से नीचे 79.65 तक पहुंच गया.
रविवार को कोविड कर्फ्यू से भी नहीं हुए केस कम
शासन के आदेश के बाद से रविवार को कोविड कर्फ्यू लगाया गया था. इस दौरान आगरा में लोगों की बेवजह आवाजाही पर पाबंदी रही और व्यापक पैमाने पर सेनेटाइजेशन भी कराया गया लेकिन इसके बावजूद सोमवार को आगरा में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मिले हैं. सोमवार को 469 कोविड केस मिले हैं जबकि इससे पहले रिकॉर्ड बीते रविवार को 448 था.
आगरा में सोमवार को कोरोना की स्थिति
एक्टिव केस 2653
अब तक मिले संक्रमित 13997
अब तक डिस्चार्ज 11148
अब तक मौतें 196
टोटल सैंपल कलेक्टेड 690166
रिकवरी प्रतिशत 79.65