नई दिल्लीलीक्स…महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा. कोविड अस्पताल में लगा आक्सीजन टैंक हुआ लीक, ठीक करने को सप्लाई रोकी तो चली गई 22 लोगों की जान….
बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक से बड़ी दुखभरी खबर आई. यहां नगर निगम के जाकिर हुसैन अस्पताल में लगा आक्सीजन टैंक अचानक लीक हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को इसे ठीक करने में आधा घंटे का समय लगा और इतनी देर के लिए अस्पताल में आक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी गई. इसक चलते अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों की मौत हो गई जो कि आक्सीजन पर थे. नासिक के डीएम ने भी इसकी पुष्टि की है. अभी करीब 35 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे के समय 171 मरीज आक्सीजन पर तथा 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे. अचाकन आक्सीजन सप्लाई रुकने से कई मरीजों ने परिजनों के सामने ही दम तोड़ दिया. अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों में हड़कंप मच गया.