आगरालीक्स…आगरा में मौसम का परिवर्तन जारी. गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे गिरा. न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री नीचे पहुंचा.
मौसम कर रहा बीमार
आगरा में मौसम का परिवर्तन जारी है. बुधवार को आंधी और बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आगरा में गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 5 डिग्री नीचे 35.2 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री नीचे 19.3 दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आज और भी बादल छाये रह सकते हैं. ऐसे में अभी तापमान का परिवर्तन जारी रहेगा. हालांकि दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोग गर्मी का सामना करते रहेंगे. तापमान में गिरावट लोगों को बीमार कर रहा है. खांसी जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं लोगों में आने लगी है. चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे समय में लोगों को अधिक सचेत रहने की जरूरत है. फ्रिज का ठंडा पानी और कूलर की ठंडी हवा नुकसानदेह साबित हो सकती है.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
23-Apr | 19.0 | 38.0 | ![]() | Partly cloudy sky |
24-Apr | 20.0 | 39.0 | ![]() | Clear sky |
25-Apr | 19.0 | 38.0 | ![]() | Clear sky |
26-Apr | 20.0 | 39.0 | ![]() | Clear sky |
27-Apr | 20.0 | 40.0 | ![]() | Mainly Clear sky |