नई दिल्लीलीक्स….दिल्ली में सात दिन का लाॅकडाउन और बढ़ाया गया. सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान-बोले संक्रमण की चेन ब्रेक करना जरूरी
3 मई तक रहेगा लाॅकडाउन
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार के देखे हुए एक सप्ताह के लिए लाॅकडाउन फिर बढ़ा दिया गया है. दिल्ली में अब लाॅकडाउन 3 मई तक रहेगा. अभी तक 26 अप्रैल तक लाॅकडाउन घोषित किया गया था लेकिन कोरोना की महामारी के कम न होने पर इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लाॅकडाउन का ऐलान करते हुए कहा कि संक्रमण की चेन ब्रेक करना बहुत जरूरी है. इसके लिए ये निर्णय लिया गया है.
दिल्ली के सीएम भी चिंतित
राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के कारण अस्पतालों में आक्सीजन की कमी होने लगी है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इसको लेकर कई बार अपनी चिंता भी जता चुके हैं. उन्होंने इसके लिए केंद्र सहित अन्य राज्यों से भी मदद की गुहार लगाई है. दिल्ली में पिछले 5 दिनों के अंदर एक लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. यहा सक्रिय मरीजों की संख्या भी एक लाख के करीब है.