आगरालीक्स….मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज के दर्शनों पर भी कोरोना की पाबंदी. इस तारीख तक के लिए बंद किए गए ठाकुरजी के पट…
कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने हर किसी को प्रभावित किया है. जो मंदिर हाल ही में दर्शनों के लिए खुले थे वो दोबारा बंद होने लगे हैं. मथुरा में भी कोरोना के काफी संक्रमित हर रोज मिल रहे हैं. ऐसे में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए ठाकुर जी के दर्शन अब श्रद्धालुओं के लिए 10 मई नहीं कर सकेंगे. मंदिर प्रशासन की ओर से दस मई तक पट बंद करने का निर्णय लिया गया है. ये पाबंदी तीसरी बार बढ़ाई गई है. इससे पहले 18 से 25 अप्रैल तक पट बंद करने का निर्णय लिया गया था. इसके बाद इस तिथि को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया तो अब इसकी समयसीमा 10 मई तक कर दी गई है. ठाकुर जी की सेवा मंदिर में चालू रहेगी. मंदिर प्रशासन ने लोगों से घर पर ही रहकर ठाकुर जी की प्रार्था करने का अनुरोध किया है.