आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, एक मई से 18 से अधिक के सभी लोग लगवा सकेंगे वैक्सीन.
एक मई से 18 से अधिक उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। हालांकि, पहले दिन 28 अप्रैल को कोविन एप में पंजीकरण में समस्या आ रही है।
यह है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
अपने मोबाइल में गूगल प्ले पर जाकर कोविन एप डाउन लोड करें।
अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करें, सेंड ओटीपी का बटन दवाएं
ओटीपी डालने पर कोविन एप में पंजीकरण हो जाएगा।
वैक्सीन के लिए बुक करें अप्वाइंटमेंट
इसके बाद जिस व्यक्ति के को वैक्सीन लगवानी है, उसका नाम, उम्र, पता और फोटो पहचान पत्र यह आधार, पैन कार्ड और राशन कार्ड हो सकता है, उसे डाउनलोड कर दें। इसके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र का नाम का विकल्प दबाना होगा, इसके साथ ही आनलाइन पंजीकरण हो जाएगा।
केंद्र पर इस तरह लगेगी वैक्सीन
केंद्र पर पहुंचने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाना होगा इसके बाद वैक्सीन लगा दी जाएगी।
आगरा में वैक्सीन की लगीं 2 25 लाख डोज
आगरा में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। 2 25 लाख डोज लगाई जा चुकी है। कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवानी होती हैं।