आगरालीक्स….आगरा में अचानक मौसम बदला. धूलभरी आंधी के साथ काले बादल छाए. कई जगह बूंदाबांदी भी हुई. जानें क्या रहा तापमान
आगरा में बुधवार को 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. गुरुवार सुबह से भी तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदलने लगा. तेज धूलभरी हवा चलने लगी. धूप गायब हो गई. आसमान में काले बादल छाने लगे और फिर उसके थोड़ी देर बाद बूंदाबांदी भी होने लगी. शाम को साढ़े 4 बजे तक मौसम की यही स्थिति रही.

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी आगरा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रहने की संभावना जताई थी. गुरुवार सुबह से तेज धूप भी परेशान कर रही थी लेकिन दोपहर बाद मौसम बदलने से तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक का अंतर आ सकता है लेकिन शुक्रवार को फिर से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है.