आगरालीक्स.. आगरा का एक मई का प्रेस रिव्य, सोशल मीडिया पर मदद मांगने वालों पर न हो कोई कार्रवाई। नागरिकों की आवाज सुननी चाहिए न कि दबानी चाहिए। आगरा में सोशल मीडिया पर मांगी जा रही मदद।

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा, सबको लगे फ्री टीका, जान बचाने के लिए जो भी संभव हो वह सब करें। सोशल मीडिया पर मदद मांगने वालों पर न हो कोई कार्रवाई। नागरिकों की आवाज सुननी चाहिए न कि दबानी चाहिए। कोरोना टीका पर कहा, कीमतों पर अंतर क्यों, केंद्र क्यों नहीं खरीद लेता 100 फीसद टीके। तेलंगाना में ड्रोन से पहुंचाएंगे टीके, दिल्ली के हालातों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को लिया आडे हाथ। अंतरराष्ट्रीय उडानों पर 31 तक रहेगी पाबंदी। भारत से यात्रा पर चार से रोक लगाएगा अमेरिका, फ्रांस ब्रिटेन में मिला भारत के वायरस का रूप। सीएम योगी की कोविड नियंत्रण के लिए अब टीम 9, अस्पताल में बेड,प्रभावी इलाज की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री को आज तक के न्यूज एंकर रोहित सरदाना 42 साल का कोरोना से निधन। बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन। नहीं रहीं शूटर दादी चंद्रो तोमर, यूपी के सात जिलों में 18 पार वालों का टीकाकरण आज से। माध्यमिक शिक्षा के सभी स्कूल 15 मई तक बंद। आनलाइन कक्षाएं भी रहेंगी स्थगिगत। यूपी बोर्ड परीक्षा जून के अंत तक संभव। ब्रज में 24 घंटे में 34 मौतें, 2185 नए मरीज, कैशलेस दावे का निपटारा एक घंटे में। कोरोना की पहली लहर में बनी एंटीबाडीज खत्म होने पर तेजी से बढा संक्रमण।

अमर उजाला
1-बडी राहत, खाली सिलिंडर लाएं और पांच मिनट में भरवाकर ले जाएं। सात दिन में शुरू हो गया अग्रवाल एयर टू आक्सीजन प्लांट, रांची से रात तीन बजे 14 टन आक्सीजन लेकर पहुंचे दो टैंकर।
2-किट खत्म, 28 केंद्रों पर जांच बंद।
3-प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा
4-तीन दिन बाद लगेंगे टीके
5-निजामुददीन हबीबगंज स्पेशल सहित 12 पैसेंटर ट्रेन निरस्त

दैनिक जागरण
1-हर दो मिनट में कोरोना का एक नया केस और सात की मौत
2-आज से नहीं शुरू होगा 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण
3-ताजगंज में युवती युवती ने फांसी लगाकर दी जान।
4-पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष रईसउददीन का कोरोना संक्रमण से निधन
5-मतगणना एजेंट के लिए कोरोना जांच की अनिवार्यता खत्म

हिंदुस्तान
1-संकट के बादल छंटे, आक्सीजन सिलिंडर भरे
2-आज से 26 अस्पतालों में ही होगा कोरोना मरीजों का इलाज
3-दो प्रधनाचार्यों सहित चार शिक्षकों की मौत
4-शनिवार और सोमवार को बैंक भी रहेंगे बंद
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/