आगरालीक्स… आगरा के प्राइवेट कोविड हॉस्पिटल में 10, 15 और 18 हजार के पैकेज में इलाज और दवाएं दी जानी है। ज्यादा चार्ज वसूलने वालों की सीएमओ कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।
आगरा के निजी कोविड हॉस्पिटलों द्वारा ज्यादा चार्ज वसूला जा रहा है, सोशल मीडिया पर हॉस्पिटलों के बिल सहित पोस्ट डाली जा रही हैं। इसे लेकर सख्ती कर दी गई है। सीएमओ डॉ आरसी पांडे का कहना है कि कोई भी ज्यादा चार्ज लेता है तो सीएमओ कार्यालय में आकर सुबूत के साथ लिखित शिकायत करें, सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
एनबीएच मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों के लिए चार्ज
कोविड हास्पिटल में बेड का चार्ज -10 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू का चार्ज -15 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू और वेंटीलेटर- 18 हजार रुपये हर रोज
नॉन एनबीएच मान्यता प्राप्त हॉस्पिटलों में कोरोना मरीजों के लिए चार्ज
कोविड हास्पिटल में बेड का चार्ज- 8 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू का चार्ज -13 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू और वेंटीलेटर -15 हजार रुपये हर रोज