आगरालीक्स… आगरा में आज से सैनेटाइजेशन का अभियान शुरू हो रहा है। पढे पहले दिन कहां होगा तक होगा सैनेटाइजेशन।
आगरा में सोमवार को पहले दिन बल्केश्वर, आदर्श नगर और कमला नगर में सैनेटाइजेशन होगा, इसमें बल्केश्वर चौराहा, अग्रवन से बल्केश्वर मंदिर तक, बल्केश्वर चौराहे से चांदनी चौक तक, टीले वाले न्यू आदर्श नगर, कावेरी कुंज, जी ब्लॉक, ई ब्लॉक, पानी की टंकी, चांदनी चौक, बी ब्लॉक, सेंट्रल बैंक रोड, श्रीराम चौक मैन मार्केट, डी ब्लॉक। निगम द्वारा शहर के अलग अलग हिस्सों में 13 मई तक सैनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।
हॉट स्पार्ट किए जा रहे सैनेटाइज
इसके साथ ही शहर के हॉट स्पॉट को सैनेटाइज किया जा रहा है। रविवार को 495 हॉट स्पॉट को सैनेटाइज किया गया।