आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के मरीजों के लिए आक्सीजन की कमी न रहे, इसके लिए एयरपफोर्स की मदद ली जा रही है। दो टैंकर विशेष विमान से रांची भेजे गए, इन टैंकरों से जमशेदपुर, रांची से 32 किलोलीटर लिक्विड आक्सीजन आगरा लाई जाएगी।
आगरा में आक्सीजन की कमी चल रही है, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में समस्या आ रही है। आगरा में लिक्विड आक्सीजन की आपूर्ति रांची से की जा रही है, इसके लिए एयरपफोर्स की मदद ली गई है।
विशेष विमान से दो टैंकर भेजे गए रांची
रविवार रात को एयरफोर्स के विशेष विमान से दो टैंकर रांची भेजे गए, इन टैंकर से लिक्विड मेडिकल आक्सीजन रांची से आगरा लेकर आई जाएगी, एक टैंकर में 16 किलोलीटर लिक्विड आक्सीजन है।
अग्रवाल एयर टू गैस प्लांट हुआ शुरू
इसके साथ ही आगरा में अब दो एयर टू आक्सीजन गैस प्लांट शुरू हो गया है। यह रात को बंद हो गया था इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। दो प्लांट से आक्सीजन सिलिंडर भरे जा रहे हैं। इससे अस्पतालों के साथ ही आम लोगों को घर ले जाने के लिए भी आक्सीजन दी जा रही है।