आगरालीक्स..(Agra News 3rd May) . आगरा में रिटायर 85 साल के बुजुर्ग पति पत्नी ने एक दूसरे का हाथ थामे कुछ मिनट के अंतराल पर अंतिम सांस ली। ऐसा सुना था, जिसने इसे देखा वह उनके एक दूसरे के प्रति समर्पण की सराहना करने लगा।
आगरा की पुरानी अवधेश पुरी, सुभाष नगर कमला नगर निवासी रामधनी शर्मा उद्याग विभाग से रिटायर हुए थे। वे अपनी पत्नी विमला देवी के साथ रह रहे थे। उनके चार बेटे, उन चारों के बेटों की भी शादी हो चुकी है, उनके भी बेटे हैं।
बुजुर्ग पति पत्नी की एक ही थी इच्छा, एक साथ लें अंतिम सांस
बुजुर्ग पति पत्नी की एक ही इच्छा थी, कि एक साथ ही अंतिम सांस लें। वे अपने परिजनों और लोगों से कहते थे कि पूरी जिंदगी जी ली है।
कुछ मिनट के अंतराल पर ली अंतिम सांस
कई दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। रविवार रात को उनके छोटे बेटे राजेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी अंजना शर्मा और उनकी बेटी कृति शर्मा तीमारदारी में लगे हुए थे। उनके बडे बेटे महेश, दिनेश, गिरीश, उनकी पत्नी और बेटे भी आ गए।
रात में रामधनी शर्मा और विमला देवी सो गए। सुबह कुछ मिनट के अंतराल पर दोनों का निधन हो गया।
एक साथ जली चिता
बुजुर्ग पति पत्नी का एक साथ निधन होने पर कालोनी के लोग आ गए, कालोनी में यह चर्चा का विषय बन गया। बुजुर्ग दंपती की एक साथ सभी क्रियाएं की गईं, बल्केश्वर श्मशान घाट पर यमुना किनारे एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।