आगरालीक्स….आगरा में क्षेत्र बजाजा कमेटी का आइसोलेशन सेंटर शुरू. 50 बेड सेंटर में. उपचार के लिए मिलेंगी सभी सुविधाएं…इन नंबरों पर करें संपर्क
आगरा की क्षेत्र बजाजा कमेटी की ओर से बुधवार को कुबेरपुर स्थित नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलज में आइसोलेशन सेंटर की शुरुआत कर दी गई है. यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा सकेगा. इसमें एल वन और एल टू श्रेणी के मरीज भर्ती किये जा सकेंगे. यहां 50 बेड की सुविधा रखी गई है. शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने किया. सेंटर सुनील विकल की देखरेख में ही संचालित होगा. उन्होंने बताया कि यहां 50 बेड की सुविधा है. यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होम्योपैथी, आयुर्वेद व एलोपैथी से किया जाएगा. आक्सीजन की भी पर्याप्त सुविधा मिलेगी जो कि 100 रूपये प्रति घंटे के हिसाब से दी जाएगी. यही नहीं यहां भर्ती होनेवाले मरीजों के लिए हेल्प आगरा एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराएगी. इसके लिए इन 9319199553, 9837247776 और 9837247775 पर संपर्क किया जा सकता है. इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल, एक्जा के महामंत्री संजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल और अनिल सिंघल आदि मौजूद रहे. अशोक गोयल ने बताया कि उन्होंने इस सेंटर के शुरु करने की जानकारी डीएम को दे दी है. डीएम यहां एक या दो दिन में दौरा कर सकते हैं. कमेटी को 17 आक्सीजन सिलेंडर मिल गए हैं. जिन्हें इस सेंटर में प्रयोग में लाया जाएगा.