अलीगढ़लीक्स… व्यापार मंडल के पुरोधा और व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा सक्रिय रहे वरिष्ठ व्यापारी नेता ज्ञानचंद वार्ष्णेय का निधन हो गया, वह बहुत समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उ० प्र० ब्रज औधोगिक व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्स संस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापार मंडल अलीगढ़ के पुरोधा ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय के आकस्मिक निधन से अत्यंत दु:खी हूं।
उनका निधन समाज व व्यापारियों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना सारा जीवन व्यापारियों की सेवा में समर्पित किया, जो आने वाले कई दशकों तक हम सबको प्रेरणा देगा।
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ श्रद्धांजलि का सिलसिला
वरिष्ठ व्यापारी नेता ज्ञानचंद वार्ष्णेय के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया। व्हाट्सएप, फैशबुक पर ज्ञानचंद वार्ष्णेय को विनम्र श्रद्धांजलि दी जा रही हैं, व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
अलीगढ़ की व्यापारी राजनीति के आधार स्तम्भ थे ज्ञानचंद वार्ष्णेय
ज्ञानचंद वार्ष्णेय ने सन् 1980 में डेको क्लब से राजनीति की शुरुआत की और व्यापारियों के लिए संघर्षरत रहे, पीछले 20 साल से अलीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते आ रहे थे। ज्ञानचंद वार्ष्णेय ने उद्योग व्यापार टाइम्स अखबार भी चलाया।