आगरालीक्स…कोरोना काल में आगरा शहर के लिए निस्वार्थ लगे हैं ” यंग कोरोना वालिंटियर” टीम कोरोना योद्धा…
यंग कोरोना वालिंटियर कर रही लोगों की मदद
कोरोना की शक्ल में हर रोज सामने नजर आ रही मौत से जिंदगी के लिए लड़ी जा रही जंग में सरकार ने संसाधन, सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग और चिकित्सकों ने खुद को झोंक रखा है। जिसको जो सूझ रहा है उस तरीके से सेवा या सहयोग से इस विपदा से मुकाबला कर रहे है।
इसी तरह आगरा शहर के युवा ” यंग कोरोना वालिंटियर” के मंच से भी है जो पढ़ाई, नौकरी, काम धंधे के साथ साथ सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म बना ग्रुप के जरिए कड़ी से कड़ी जोड़कर कोरोना पीड़ित की सहायता में जुटे है।
ऐसे कर रहे काम
सोशल मीडिया पे सहायता मैसेज से एक दूसरे की सहायता करने से शुरू हुआ सफर आज मेरे प्यारे शहर आगरा में आज एक बड़े रूप में कोरोना वॉरियर्स आगरा के नाम से आम जन की मदद में दिन रात लगा हुआ है। यह वॉरियर्स स्टूडेंट, स्टार्ट अप फाउंडर्स, नौकरी वाले, व्यापारी, लॉयर्स, डॉक्टर्स, टेक एक्सपर्ट, जर्नलिस्ट, युवा समाजसेवी है जो स्वयं की प्रेरणा और सेवा भाव से जुड़ते गए। यह युवा फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पतालों में खाली बेड, एंबुलेंस व अन्य चिकित्सक सुविधाएं मुहैया करवाने आदि की सटीक जानकारी देने की मुहिम छेड़ रखी है।यह लोग रोगियों को हॉस्पिटल में बेड, चिकित्सकीय परामर्श, सिलेंडर व एंबुलेंस आदि की सेवा मोबाइल फोन से हेल्प लाइन की तरह दिलवा चुके है।
” यंग कोरोना वालिंटियर” टीम के वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे हैं शुभम शर्मा, इशांत मुलानी, रचित बंसल,साक्षी, पुष्पनीत कौर, ईशान शर्मा, शुभांकर जादौन, संस्कार दुबे, कुशाग्र जैन, गौरवी मलोहत्रा, दीपाली, विश्वदीप सिंह आदि।