आगरालीक्स (.Agra News 14th May)..आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ समीक्षा कर रहे थे,उन्होंने एसएन के कार्यवाहक प्राचार्य को बुलाया, वे नहीं आए, नोटिस। क्या था कारण।
आगरा में 13 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के इलाज और रोकथाम के लिए एसएन परिसर स्थित अमेरिकन टीबी हॉस्पिटल में समीक्षा बैठक की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बुलाने के लिए कहा, प्राचार्य डॉ संजय काला कोरोना संक्रमित थे। कार्यवाहक प्राचार्य को बुलाया लेकिन कोविड हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ प्रशांत गुप्ता और डॉ सीपी पाल पहुंच गए। सीएम ने उनसे पूछा, कार्यवाहक प्राचार्य हो, उन्होंने कहा नहीं।
ऐसे कार्यवाहक प्राचार्य को क्यों रखा है, हटाओ, स्पष्टीकरण लो
सीएम योगी ने कहा मेरे बुलाने पर भी जो नहीं आए, ऐसे कार्यवाहक प्राचार्य डॉ एके आर्या को क्यों रखा है, हटाओ,उनसे स्पष्टीकरण लो।
बाद में आए कार्यवाहक प्राचार्य, साथियों ने रोक लिया
जब कोविड हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ प्रशांत गुप्ता और डॉ सीपी पाल समीक्षा बैठक में पहुंच गए, इसके बाद कार्यवाहक प्राचार्य डॉ एके आर्या आए, बैठक में जाने लगे तो साथी चिकित्सकों ने रोक लिया। कहो दो लोग चले गए हैं अब जाकर क्या करोगे।