आगरालीक्स…(14 May 2021 Agra) आगरा में कार सवार ने रिक्शा चालक को रौंदा. सीसीटीवी में कैद हुआ रूह कंपाने वाला वीडियो…मुकदमा दर्ज
न्यू आगरा की घटना
आगरा के न्यू आगरा कॉलेनी में गुरुवार सुबह एक कार सवार चालक ने रिक्शा चालक को बुरी तरह से रौंद दिया. रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई. कार सवार कार को छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी में इसकी रिकॉर्डिंग कैद हो गई है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
छांव में खड़ा था रिक्शा चालक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11.15 बजे न्यू आगरा कॉलोनी में हरीपर्वत के नवाब का बाड़ा का रहने वाला कलुआ कूड़ा बीनने के बाद अपने रिक्शे के साथ चंद्रावती स्कूल के पास छांव में खड़ा हुआ था. उसके साथ एक और व्यक्ति खड़ा था. तभी नीले रंग की एक कार आती है और रिक्शा को बुरी तरह से टक्कर मारकर रौंद जाती है. हादसे में रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया. पास खड़ा एक व्यक्ति बाल—बाल बच गया.
कार में था आक्सीजन सिलेंडर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. कार को सीज कर दिया. कार में आक्सीजन सिलेंडर था. पुलिस ने संभावना जताई है कि कार सवार के परिवार को कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है. रिक्शा चालक के परिजनों ने कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. एक्सीडेंट का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है. पुलिस ने बताया कि लापरवाही से मौत होने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. कार के नंबर के आधार पर आरोपी को पकड़ा जाएगा.