आगरालीक्स…आगरा में लोगों को मई में भी मिल रही गर्मी से राहत. तापमान सामान्य से भी कम. शाम होते ही छा रहे बादल..जानिए क्या रहा तापमान
शुक्रवार को ये रहा तापमान
मई का महीना चल रहा है. ये महीना गर्मी वाला होता है. लोग इस महीने में भीषण गर्मी का सामना करते हैं, लेकिन आगरा में अभी भी लोगों को गर्मी से राहत है. इसकी वजह ये है कि आगरा का तापमान इस समय सामान्य से भी कम दर्ज किया जा रहा है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 39.3 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम यानी 22.6 दर्ज किया गया है.
कम चल रहे एसी—कूलर
अप्रैल में कुछ तापमान बढ़ने पर लोगों ने कूलर तो लगा लिए थे लेकिन मई में गर्मी से राहत मिलने पर लोग अभी भी कूलर का उपयोग कम कर रहे हैं. अधिकतर लोग केवल दोपहर के समय ही कूलर चला रहे हैं. रात के समय कुछ टाइम कूलर चलाकर बंद कर दिया जाता है. क्योंकि देर रात मौसम में ठंडक हो रही है. इसके अलावा एअर कंडीशनर भी कम मात्रा में चलाया जा रहा है.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
15-May | 26.0 | 40.0 | ![]() | Clear sky |
16-May | 27.0 | 41.0 | ![]() | Clear sky |
17-May | 28.0 | 42.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
18-May | 29.0 | 42.0 | ![]() | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
19-May | 25.0 | 40.0 | ![]() | Partly cloudy sky |