Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: This Covid Hospital will provide free treatment facilities to the poor people#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra: This Covid Hospital will provide free treatment facilities to the poor people#agranews

230

आगरालीक्स…(15 May 2021 Agra) आगरा का ये कोविड अस्पताल गरीबों और शुल्क अदा करने में अक्षम लोगों को मुफ्त में देगा उपचार की सुविधा. पढ़िए पूरी खबर

एफमेक के कोविड अस्पताल का निर्णय
आगरा में एक ओर जहां निजी कोविड अस्पतालों द्वारा लोगों से उपचार के लिए लाखों रुपये का चार्ज लिया जा रहा है तो वहीं एक अस्पताल ऐसा है जिसने निर्णय लिया है कि यहां गरीबों और शुल्क अदा करने में अक्षम लोगों को मुफ्त में कोरोना के उपचार की सुविधा दी जाएगी. ये अस्पताल है आगरा के सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में एफमेक द्वारा खोला गया प्री कोविड अस्पताल. आगरा में कोरोना के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जूता निर्यातकों की प्रमुख संस्था आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) ने 15 दिन के अंदर ही 350 बेड की सुविधायुक्त कोविड प्री हास्पिटल प्राइमरी सपोर्ट सिस्टम की शुरुआत की है. अस्पताल में एल-वन और एल-वन प्लस श्रेणी के संक्रमितों के उपचार को आइसीयू, फार्मेसी, पैथाेलाजी, रेडियोलाजी, मेडिसिन, योग, मेडिटेशन, भोजन आदि इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा महिलाओं के लिए अलग वार्ड बनाया गया है.

ये लिया गया निर्णय
एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि निर्णय लिया गया है कि अस्पताल में गरीब लोगों यानी बीपीएल कार्ड धारकों के अलावा शुल्क देने में अक्षम लोगों को निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए बस उन्हें ​रजिस्ट्रेशन की फीस देनी होगी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य लोगों के लिए एल-वन और एल-वन प्लस श्रेणी के संक्रमितों के उपचार का चार दिन का पैकेज 10 हजार रुपये रखा गया है है, जिसमें मरीज के लिए सभी सुविधाएं शामिल हैं. यहां आइसीयू के लिए 4 दिन का पैकेज 20 हजार रुपये का है, जिसमें खाना, फिजियोथेरेपी, वेपोराइजेशन की भी सुविधा है.

इस तरह करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
आगरा के सींगना स्थित प्री केविड अस्पताल में भर्ती होने के लिए आगरा के के कोविड कंट्रोल सेंटर 0562—2551601 और अस्पताल की हेल्पलाइन नंबर 9557597705 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा https://forms.gle/DnnWQ7Cu2VR8F6SV6 पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!