आगरालीक्स…(15 May 2021 Agra) आगरा सहित यूपी में 24 मई तक बढ़ा लॉकडाउन..जानिए स्कूल, आनलाइन क्लास, जरूरी सेवाओं सहित पाबंदियों की जानकारी..12 प्वाइंट्स में सभी गाइडलाइंस
आगरा सहित यूपी में शनिवार को 24 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. ये लॉकडाउन पिछले बार की तरह ही आंशिक रूप से रहेगा. इस दौरान प्रदेश सरकार ने जरूरी जानकारियां साझा की हैं. शनिवार शाम को योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लॉकडाउन को लेकर ये फैसले लिए.
- प्रदेश में अब 24 मई तक आंशिक रूप से लॉकडाउन जारी रहेगा.
- प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे.
- बेसिक शिक्षा को छोड़कर 20 मई से आनलाइन क्लास शुरू हो जाएंगी.
- जरूरतमंदों को कम्युनिटी किचन के जरिए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.
- इमरजेंसी, वैक्सीनेशन सेवाओं पर पाबंदी नहीं रहेगी.
- लोगों को अस्पताल, राशन और मेडिकल स्टोर की सुविधा मिलती रहेगी.
- रेहडी—पटरी, रिक्शा वालों, मोची, दिहाड़ी मजदूर आदि को सरकार इस महीने एक हजार रुपये यूपी सरकार द्वारा दिए जाएंगे.
- जरूरी वस्तुओं के आवागमन के लिए पास जारी होगा. साथ ही सप्लाई करने वाली संस्थाओं को भी पास बनवाना होगा.
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर आवश्यक वस्तुओं की सेवा न मिल पाने की स्थिति में जानकारी दे सकते हैं.
- आम लोगों के लिए जिला स्तरीय पास 1 दिन के लिए और अंतर जिला पास 2 दिन के लिए वैलिड होगा.
- rahat.up.nic/epass पर जाकर ऑनलाइन पास के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- जनपद की सीमा के साथ अंतर्जनपदीय सीमा के लिए भी ई-पास जारी होंगे। संस्थाओं के लिए पास की वैलिडिटी फुलटाइम होगी.