नई दिल्लीलीक्स…फोटोज और वीडियो में देखें— गुजरात और महाराष्ट्र में ‘ताऊते’ का कहर: मुंबई में जहाज डूबा, 130 लोग लापता. गुजरात में पेड़ और मकान गिरे. भारी बारिश

चक्रवात Tauktae Cyclone इस समय महाराष्ट्र और गुजरात में काफी कहर मचा रहा है. भारी बारिश हो रही है. हवाएं बहुत स्पीड में चल रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 175 किमी. मुंबई से दूर तूफान की वजह से फंसा भारतीय जहाज के भी डूबने की खबर मिली. इसमें 146 लोग सवार थे जिन्हें बचा लिया गया है जबकि 130 लोग लापता है. सोमवार से मुंबई में तबाही मचा रहा है. भारी बारिश के कारण मुंबई के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट है. कई पेड़ गिर गए हैं. लोग फंसे भी हुए हैं.

इसके अलावा गुजरात में भी भारी बारिश हो रही है. कई जिलों में चक्रवात का बहुत बड़ा असर देखा जा रहा है. हजारों की संख्या में पेड़ गिर गए हैं. मकान गिरे पड़े हैं. तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट किया जा चुका है. इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें भी लोगों को राहत दिलाने के लिए लगी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगामी 3 घंटे बाद इसके हल्का होने की संभावना जताई गई है.

