आगरालीक्स..(Agra News 19th May) आगरा में ताउते तूफान से बने कम दबाव के क्षेत्र के बाद प्री मानसून की झमाझम बारिश, सुबह से ही तेज बारिश शुरू।
चक्रवाती तूफान ताउते से कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है, इससे आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। बुधवार सुबह से ही आगरा में तेज बारिश हो रही है, सुबह 6 बजे से लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।
गर्मी में सर्दी का अहसास
सुबह से ही बारिश होने के साथ तेज हवा चल रही है। इससे गर्मी में सर्दी का अहसास हो रहा है, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इससे पहले मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहने और बारिश होने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया था।
20 मई तक बारिश और तेज हवा का अलर्ट
ताउते तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 मई तक भारी बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।
आईएमडी का अनुमान
19-May 25.0 34.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
20-May 25.0 36.0 Partly cloudy sky
21-May 25.0 36.0 Mainly Clear sky
22-May 26.0 34.0 Mainly Clear sky
23-May 26.0 40.0 Mainly Clear sky
24-May 26.0 41.0 Mainly Clear sky
