आगरालीक्स….(19 May 2021 Agra) आगरा में युवक ने खुद को मारी गोली. पत्नी की एक महीने पहले कार में जलकर हुई थी मौत. नवंबर में हुई थी शादी..
दयानंद नगर का मामला
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दयानंद नगर में आज सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार ली. युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. बताया जाता है कि युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है. सूचना पर थाना न्यू आगरा फोर्स मौके पर पहुंच गया. फोरेंसिक जांच की टीम भी मौके पर पहुंची है. फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एक माह पहले हुई थी पत्नी की जलकर मौत
बताया जाता है कि मृतक युवक की शादी बीती साल नवबंर में हुई थी. लेकिन करीब एक महीने पहले शिकोहाबाद से लौटते समय युवक और उसकी पत्नी की कार में आग लग गई थी. इसमें युवक की पत्नी की जलकर मौत हो गई थी जबकि युवक खुद भी बुरी तरह से जल गया था. उसकी हालत अभी भी ठीक नहीं थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से युवक ने खुद को गोली मारी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.