Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ 71 people died of corona in 19 days in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

71 people died of corona in 19 days in Agra#agranews

234

आगरालीक्स…(19 May 2021 Agra) आगरा में कोरोना के केस तो घट रहे लेकिन नहीं घट रही मौतों की संख्या. 19 दिन में 71 लोगों की हो चुकी है मौत. ठीक होने वाले मरीज इतने…

बुधवार को 9 लोगों की हुई मौत
आगरा में संक्रमण की दर भले ही घट रही हो लेकिन मौतों का सि​लसिला जारी है और ये चिंताजनक भी होता जा रहा है. बुधवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में 24 घंटे के अंदर 9 लोगों की मौत हुई है जबकि 88 नये संक्रमित मिले हैं. इस हिसाब से आगरा में बीते 24 घंटों में हर 3 घंटे में एक से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि हर घंटे में 3 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं. मई के 19 दिनों में आगरा में कोरोना से 71 लोगों की मौत हुई है. 30 अप्रैल तक आगरा में मरने वालों की संख्या 264 थी

19 दिनों में इतने लोग हुए ठीक
आगरा में 19 दिन में 4662 कोरोना मरीज मिले हैं जबकि इन 19 दिनों में 7338 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. 30 अप्रैल को आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 4544 थी लेकिन जो 19 मई को घटकर 1297 रह गई है. यानी 19 दिनों में 3247 एक्टिव केस कम हुए हैं.

लापरवाही पड़ सकती है भारी
आगरा में कोरोना के केसों में भले ही कमी आ गई हो लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि लापरवाही बरती जाए. इस समय लापरवाही बरतना काफी खतरनाक हो सकता है. प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि नियमों का पालन करें. मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. इसके अलावा बिना वजह घर से बाहर न निकलें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!