आगरालीक्स.(.Agra News 20th May) अब आप घर पर खुद भी कोरोना की जांच कर सकते हो, रिपोर्ट भी मिलेगी, आईसीएमआर ने अनुमति दे दी है, क्या है प्रक्रिया, कहां मिलेगी टेस्ट किट।
कोरोना की जांच कराने के लिए लोग पेरशान हो रहे हैं, लेकिन अब अपने घर पर सेल्फ टेस्टिंग किट से कोरोना की जांच कर सकते हैं। आईसीएमआर ने माईलैब कंपनी की कोरोना एंटीजन रैपिड टेस्ट किट कोविसेल्फ को मंजूरी दे दी है। इसे बाजार से खरीदा जा सकता है।
250 रुपये की किट, 15 मिनट में रिजल्ट
माईलैब कंपनी की कोरोना एंटीजन रैपिड टेस्ट किट कोविसेल्फ की कीमत 250 रुपये है, इस किट से 15 मिनट में एंटीजन टेस्ट हो जाएगा। यह आप खुद कर सकते हैं।
इस तरह होगा टेस्ट
कोविसेल्फ किट के पैकेट में टेस्ट किट है, एक नाक से सैंपल लेने के लिए स्टिग के साथ स्वैब है और एक प्लास्टिक की वाइल में लिक्विड है। टेस्ट करने से पहले हाथ धो लें, इसके बाद मोबाइल में माईलैब का एप डाउनलोड कर लें, ये आर्टििफशियल इंटेलीजेंस आधारित एप है।
किट को निकाल लें
दोनों नाक से स्वैब लें, इसके लिए स्वैब को दोनों नाक में डालें, पांच से छह बार स्वैब डालें। इसके बाद स्वैब को वाइल को लिक्विड में डाल दें। इसके बाद वाइल की दो ड्राप किट पर डाल दें। 15 मिनट तक इंतजार करें। 15 मिनट होने पर माईलैब का मोबाइल एप भी अलार्म देगा। किट में एक जगह सी और एक जगह टी लिखा हुआ है। टी के आगे लाइन बन जाती है तो रिपोर्ट पाजिटिव है। एप के माध्यम से आईसीएमआर को भी रिपोर्ट पहुंच जाएगी, वह भी ट्रैक करेंगे और आगे क्या करना है यह बता दिया जाएगा।