आगरालीक्स …(Agra News 20th May)..आगरा में डीएम से शिकायत के बाद विम्स पुराना राम रघु हॉस्पिटल ने 48 घंटे में चार लाख रुपये किए वापस, मां की मौत होने पर बकाया आठ लाख कैश जमा कराने पर दिया था शव.
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल और मई में निजी कोविड हॉस्पिटीलों में मरीजों ने अतिरिक्त चार्ज वसूला गया। हाईकोर्ट के आदेश पर इस तरह के मामलों की सुनवाई के लिए पैंडमिक ग्रीवांस सेल गठित की गई। तीन सदस्यीय कमेटी शिकायत मिलने पर जांच कर रही है।
आठ लाख रुपये जमा कराने के बाद दिया शव
हॉस्पिटल रोड फव्वारा निवासी रीता गर्ग ने कमेटी को शिकायत की। इसमें आरोप लगाए गए हैं कि विम्स हॉस्पिटल पुराने राम रघु हॉस्पिटल में 10 अप्रैल को मैं,मेरा भाई और मेरी मां सुशीला देवी भर्ती हुईं। 30 अप्रैल को सुशीला देवी का निधन हो गया। हॉस्पिटल में भर्ती करते समय जो बिल बताया गया था उसका तीन गुना चार्ज लिया गया। मां का निधन होने पर बकाया आठ लाख रुपये कैश जमा करने के बाद ही शव दिया गया।
60 हजार रुपये आक्सीजन का चार्ज
रीता गर्ग ने बिल और हॉस्पिटल में जमा किया गया कैश और बैंक ट्रांजेक्शन की स्लिप दी। बिल में 3000 रुपये के हिसाब 20 बार के आक्सीजन के चार्ज 60 हजार रुपये लगाए गए। डाक्टर की पफीस तीन हजार रुपये के हिसाब से 40 बार के हिसाब से 1 लाख 20 हजार रुपये ली। इसी तरह अलग अलग मद में बिल वसूला गया।
4 लाख किए गए वापस
पैनडमिक ग्रीवांस कमेटी को 17 मई को शिकायत मिली। इसके बाद जेपी पांडे अपर नगर मजिस्ट्रेट और डा वीरेंद्र भारती एसीएमओ ले जांच की। विम्स हॉस्पिटल ने 4 लाख 29 हजार का बिल दिया। इसे संशोधित करते हुए 29340 कर दिया गया। 4 लाख रुपये शिकायकर्ता को वापस कर दिए गए। इस तरह शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
