आगरालीक्स….आगरा में दिन और रात के तापमान में केवल 7 डिग्री का अंतर..बारिश को लेकर मौसम का अपडेट. जानिए कैसा रहेगा मौसम
मई में भी ठंडक का अहसास
आगरा में मई के गर्म माह में भी ठंडक का अहसास हो रहा है. प्री मानसून की बारिश और चक्रवात ताऊते के कारण आगरा का तापमान बुधवार को जहां सामान्य से 17 डिग्री तक नीचे रहा तो वहीं गुरुवार को भी ये 12 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया. दिन और रात के तापमान में केवल 7 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया. गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां 29.8 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया. बुधवार को हुई जोरदार बारिश के बाद गुरुवार सुबह भी हल्की फुहारें होती रहीं. लेकिन दिन निकलने के साथ ही बूंदाबांदी बंद हो गई. हालांकि गुरुवार को भी पूरे दिन बादल छाये रहे और लगा कि बारिश होने वाली है लेकिन बारिश नहीं हुई.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा. हालांकि गुरुवार रात को बूंदाबांदी की संभावना है. इसके अलावा अगले दो दिन तक बादल भी छाये रह सकते हैं. लेकिन मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
| 21-May | 22.0 | 34.0 | Mainly Clear sky | |
| 22-May | 24.0 | 38.0 | Mainly Clear sky | |
| 23-May | 27.0 | 40.0 | Mainly Clear sky | |
| 24-May | 25.0 | 39.0 | Mainly Clear sky | |
| 25-May | 27.0 | 40.0 | Mainly Clear sky |