Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Vaccination in Agra: 8235 people got first dose and 321 got second dose#agranews
टॉप न्यूज़

Vaccination in Agra: 8235 people got first dose and 321 got second dose#agranews

293

आगरालीक्स…आगरा में कोविड-19 टीकाकरण में आ रही गति. 8235 लोगों ने पहली डोज और 321 ने लगवाई दूसरी डोज

युवाओं में उत्साह
कोविड-19 टीकाकरण अब तेजी से गति पकड़ रहा है। जनपद में 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है |युवाओं में कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराने को लेकर काफी उत्साह है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जनपद में 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण चल रहा है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है।

आनलाइन अप्वाइंटमेंट
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डी आई ओ) डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण के लिए पहले से ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट बुक करना होता है। केवल उन्हीं लोगों का टीकाकरण किया जाता है, जिनका पहले अप्वॉइंटमेंट बुक हो चुका है। डीआईओ ने बताया कि शुक्रवार को 8235 लोगों ने पहली डोज और 321 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। डीआईओ ने बताया कि अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण की पहली डोज लगवाने के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जबकि जिन लोगों को दूसरी डोज लगवानी है, उन्हें कोई रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। वह अपना कार्ड लेकर टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपने टीकाकरण की दूसरी डोज लगवा सकते हैं।

एलआईसी ऑफिस में लगा टीकाकरण कैंप
संजय प्लेस स्थित एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग व इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा एलआईसी के सहयोग से टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इसके चीफ गेस्ट डीआईओ डॉ. संजीव वर्मन रहे। सुबह 10 बजे शुरू हुए कैंप का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसायटी आगरा के सेक्रेटरी डॉ. अजय गुप्ता और एलआईसी वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सुनील रतन द्वारा किया गया. शिविर में कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया और मास्क वितरित किए गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

MLC Election Agra 2026: 45.95% voting for the Graduates’ constituency, and 56.28% for the Teachers’ constituency in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Faith, Devotion and Service: Shri Chitrakoot Dham Parivar to Visit Chitrakoot from Agra

आगरालीक्स…संत सेवा और सनातन धर्म जागरूकता के संकल्प के साथ चित्रकूट धाम...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

error: Content is protected !!