आगरालीक्स…आगरा में 12 साल की लड़की का आरोप. तीन युवकों ने किया दुष्कर्म. पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शमसाबाद का मामला
आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में एक 12 साल की लड़की ने तीन युवकों पर गांव के एक आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और लड़की का मेडिकल कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शमसाबाद के रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ 20 मई को अपनी रिश्तेदारी की एक शादी में गया था. घर पर उसकी 12 साल की बेटी अकेली थी. आरोप है कि इस दौरान गांव उजावली फतेहाबाद के रहने वाला छोटा लड़की को जामुन खिलाने बहाने से गांव में बने एक आश्रम के कमरे में ले गया. यहां छोटा के साथ उसके साथ संजू और मुन्ना पहले से मौजूद थे. तीनों युवकों ने लड़की के साथ दुष्कम किया और इसके बाद किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी. शुक्रवार को पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी. इस पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. एसपीआरए पूर्वी अशोक वैकेंट, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और सीओ फतेहाबाद ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए . फिलहाल थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दज्र कर लिया है. एसपीआरए पूर्वी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.