आगरालीक्स…आगरा में सोमवार को मिले 30 नये कोरोना पॉजिटिव. 7 की मौत. प्रशासन ने जारी किए नये आंकड़े. पढ़ें कितनी हो रही सैंपलिंग
राहतभरे आंकड़े
आगरा में कोरोना अब कंट्रोल की स्थिति में आता जा रहा है. सोमवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 30 नये कोरोना मरीज मिले जबकि इस दौरान 95 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौटे हैं. प्रशासन के अनुसार 24 घंटे के अंदर आगरा में 7 लोगों की कोरोना से मौत् दर्शाई गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 8265 सैंपल लिए गए हैं. जिनमें से 30 संक्रमित मिले. आगरा में अब केवल 780 मरीजों का ही इलाज चल रहा है.
आगरा में अब तक 381 मौतें
आगरा में कोरोना के अब तक 25393 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 24232 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं जबकि ब तक 381 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. आगरा में इस समय 780 मरीजों का इलाज चल रहा है. जारी आंकड़ों के अनुसार आगरा में अब तक 870159 लोगों की जांच की जा चुकी है.
वर्तमान में कोरोना की स्थिति