आगरालीक्स…(25 May 2021 Agra) आगरा में एक और बड़ी वारदात. घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली. गंभीर हालत में भर्ती
शमसाबाद के धिमश्री का मामला
आगरा में आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इसके बावजूद जनपद में वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है. कई जगह चोरी की वारदातें, लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. सोमवार रात को भी हमलावरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शमसाबाद के गांव धिमश्री में रहने वाले एक बुजुर्ग पर सोमवार रात को जानलेवा हमला हुआ. अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी जो किसान के हाथ से रगड़ते हुए सिर में लगी है. गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसान कानाम हरिकांत शर्मा है. जो कि रात के समय बरामदे में सो रहे थे. रात करीब दो बजे कुछ हमलावर वहां पहुंचे और हरिकांत के गोली मार दी. एक गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग गए. इधर गोली की आवाज पर घर में सो रहे अन्य परिजन वहां आए तो उन्होंने हरिकांत को लहुलुहान देखा. उनके सिर से खून निकल रहा था. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है. हमें खुद समझ नहीं आ रहा है कि गोली किसने मारी. फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है.