आगरालीक्स…(26 May 2021 Agra) आगरा में अब 598 कोरोना मरीज. बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 8632 लोगों की हुई कोरोना जांच. 8 लोगों मौत. प्रशासन ने जारी किए आंकड़े
दैनिक मामले घटे, मौतें बढ़ीें
आगरा में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार कमी आ रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोरोना से मौतों की संख्या बढ़ रही है. बुधवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 23 नये कोरोना मरीज मिले तो वहीं 112 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं. 24 घंटे के अंदर आगरा में रिकॉर्ड 8632 लोगों की जांच हुई है. आगरा में बुधवार को 8 मौतें दर्ज की गई है. बता दें कि आगरा में इस समय 598 कोरोना मरीज का इलाज चल रहा है.
रिकवरी 96 प्रतिशत से अधिक हुई
आगरा में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से आगरा का रिकवरी प्रतिशत भी बढ़ा है. आगरा में 96.10 प्रतिशत मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. बता दें कि आगरा में अब तक 887358 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. इनमें से 25442 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. इसमें से 24449 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं. आगरा में अब तक 395 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.
Covid19 की स्थिति :-