Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Relief from partial lockdown can be given after 31 May#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Relief from partial lockdown can be given after 31 May#agranews

131

आगरालीक्स…(28 May 2021 Agra) आगरा में 31 मई से अनलॉक. पूरी छूट नहीं मिलेगी लेकिन इनको मिल सकती है खोलने की अनुमति

आगरा सहित पूरे यूपी में 31 मई की सुबह तक आंशिक लॉकडाउन लगने की अभी तक घोषणा है हालांकि इसके बाद पाबंदी रहेगी या फिर बाजार खुलेंगे इसको लेकर कल यानी शनिवार दोपहर तक नये आदेश सामने आ सकते हैं. लेकिन इससे पहले ही कई लोगों को राहत मिलने की संकेत मिल रहे हैं. बता दें कि यूपी में आंशिक लॉकडाउन कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए लगाया गया था और ये काफी हद तक सकारात्मक रहा. आंशिक लॉकडाउन की वजह से ही आगरा सहित पूरे यूपी में कोरोना संक्रमण पर काफी अंकुश पाया गया है. आगरा में ही इस समय 23 से 24 संक्रमित मिले रहे हैं. ऐसे में लोगों को पूरी तरह से तो छूट नहीं लेकिन कुछ राहत के संकेत मिलने की पूरी संभावना है. ऐसे में 31 मई से आगरा में अनलॉक शुरू हो सकता है. आंशिक लॉकडाउन से राहत मिल सकती है, लेकिन अभी नाइट कफ्र्यू और दो दिन का वीकली लॉकडाउन लागू रह सकता है.

इनको मिल सकती है खोलने की अनुमति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 31 मई से आगरा में कपड़ा मार्केट, सर्राफा मार्केट को कोरोना प्रोटोकॉल् के साथ खोला जा सकता है. इसके अलावा शादी का सामान बेचने वालों के साथ ही सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को भी खोला जा सकता है. हालांकि सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत ही अनुमति होगी. सभी तरीके के कंस्ट्रक्शन वर्क को भी अनुमति मिल सकती है. वहीं दुकानों और रेस्टोरेंट्स को भी कोरोना प्रोटोकॉल और निश्चित समय के तहत खोला जा सकता है.

इन पर रहेगी अभी पाबंदी
सरकार अभी पूरी तरह से लॉकडाउन को खोलना नहीं चाह रही है. ऐसे में अभी सिनेमाघरों, मॉल्स और सैलून, जिम बंद रह सकते हैं. इन्हें इसके बाद अगले चरण में कोरोना के और अधिक केस कम होने पर कुछ राहत मिल सकती है.

ताजमहल पर भी आएगा अपडेट
केंद्र सरकार द्वारा ताजमहल को 31 मई तक बंद रखने के निर्देश अभी तक जारी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजमहल सहित सभी स्मारकों को आने वाले दिनों अभी बंद रखा जा सकता है. कोरोना पर और अधिक नियंत्रण होने और देश् के अन्य राज्यों में भी स्थिति सुधरने पर इनको खोला जाएगा. ताजमहल की अगर डेट आगे बढ़ती है तो इसका सीधा असर आगरा के होटल्स और एम्पोरियम पर पड़ेगी. ताजमहल बंद रहेगा तो इन्हें भी राहत की कोई संभावना नहीं है. हालांकि रेस्टोरेंट्स खोले जा सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

error: Content is protected !!