Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Rahul Tyagi and Indrajit Sikarwar of Agra became lieutenants in the army#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rahul Tyagi and Indrajit Sikarwar of Agra became lieutenants in the army#agranews

586

आगरालीक्स…(29 May 2021 Agra) आगरा में एक साल पहले पिता का कोरोना से हुआ निधन. अब बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट. इस लाल ने भी बढ़ाया मान..पढ़ें पूरी खबर

राहुल ने किया पिता का सपना पूरा
इरादतनगर क्षेत्र के गांव नोहरिका के रहने वाले राहुल भी आर्मी में लेफ्टिनेंट बने हैं. इनके पिता पप्पू प्रधान उर्फ सुरेश पचौरी का पिछले साल कोविड 19 महामारी के कारण निधन हो गया था. पप्पू प्रधान का ही सपना था कि उनका बेटा राहुल त्यागी आर्मी में लेफ्टीनेंट बने और बेटे ने अपने पिता का सपना पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है. इन्हें ट्रेनिंग के बाद आज आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनाती मिली है. इधर गांव में पहली बार आर्मी अधिकारी बनने से गाव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

खंदौली के इंद्रजीत ने कठिन परिश्रम से हासिल किया मुकाम
थाना खंदौली नगर क्षेत्र के गांव बहरामपुर के लाल इंद्रजीत सिकरवार ने आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. आपको बता दे कि इंद्रजीत सिकरवार मूल रूप से गांव बहरामपुर के रहने वाले हैं. इनका निवास कालिंदी विहार में है और कई सालों से आर्मी में जाने की तैयारी कर रहे थे. उनकी मेहनत सफल हुई और ट्रेनिंग के बाद उनको आर्मी में लेफ्टिनेंट पद की जिम्मेदारी मिली है. इसको लेकर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है. इंद्रजीत सिकरवार बहरामपुर के विनोद कुमार सिकरवार के पुत्र हैं. वही इंद्रजीत सिकरवार का कहना है कि वह 1 साल से ऑफीसर ट्रेंनिंग अकैडमी चेन्नई में कठोर परिश्रम और ट्रेनिंग पूरी करके के बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं.

नगला पदी के विपुल भी बने लेफ्टिनेंट

इसके अलावा नगलापदी के रहने वाले विपुल चतुर्वेदी भी को भी सेना में लेफ्टिनेंट का पद मिला है. ​इनके पिता का नाम हरेश चतुर्वेदी है. विपुल चतुर्वेदी के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके घर व आसपास में खुशी का माहौल् है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!