Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Taj Mahal, Agra fort will remain closed till June 15#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Taj Mahal, Agra fort will remain closed till June 15#agranews

206

आगरालीक्स…(30 May 2021 Agra) ताजमहल और आगरा फोर्ट सहित सभी एएसआई स्मारकों को बंद रखने की तारीख फिर बढ़ी. अभी करना होगा ताज के दीदार को इतने दिन का इंतजार

15 जून तक रहेंगे बंद
आगरा में ताजमहल, आगरा फोर्ट सहित एएसआई के अंतर्गत आनेवाले सभी स्मारकों को आगामी 15 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है. बता दें कि इससे पहले 15 अप्रैल को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह ने एएसआई से संबंधित सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद करने का फैसला किया था. 15 मई को एक बार फिर से सभी स्मारकों को बंद करने की तिथि बढ़ाकर 31 मई तक कर दी थी. लेकिन अब एक बार फिर से इसकी तिथि कोरोना महामारी के कारण बढ़ाने का फैसला लिया गया है. भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा अब 15 जून तक एएसआई सहित सभी स्मारक बंद रखे जाएंगे.

बता दें कि, कोरोना संक्रमण के चलते एएसआई ने सभी संरक्षित स्मारक कोरोना 15 मई तक बंद कर दिए थे. तभी से ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत देश के 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारक, पुरातत्व स्थल और संग्रहालय में पर्यटकों की एंट्री बंद है. एएसआई के आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि, डॉयरेक्टर ( मॉन्यूमेंट) डॉ. एनके पाठक ने रविवार को फिर निर्देश जारी किया है. जिसमें ताजमहल, आगरा किला सहित आगरा सर्किल के सभी स्मारकों को 15 जून तक बंद रखने का आदेश है.

पिछले साल 17 मार्च को बंद हुआ था ताजमहल
पिछले साल कोविड महामारी के कारण ताजमहल को 17 मार्च 2020 को बंद अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया था. इसके कारण लॉकडाउन लगा दिया गया था. करीब छह महीने बाद ताजमहल को सितंबर माह में दोबारा पर्यटकों के लिए खोला गया. लेकिन एक बार फिर कोरोना के बेकाबू होने पर ताजमहल सहित सभी एएसआई के अंतर्गत आने वाली सभी इमारतों को बंद कर दिया गया है.

पांच लाख लोग होंगे प्रभावित
आगरा में ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को बंद होने से पर्यटन कारोबार से जुड़े हुए करीब 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. जिनमें टूरिस्ट गाइड, फोटोग्राफर, पर्यटन कारोबारी, हैंडीक्राफ्ट कारोबारी व कारीगर, एंपोरियम संचालक, होटल और रेस्टोरेंट संचालक सहित अन्य तमाम लोग शामिल हैं. जो लॉकडाउन में बेरोजगार हो गए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!