Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Video Viral: 6 year old girl’s question to PM Modi-Why do more homework in online classes?
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video Viral: 6 year old girl’s question to PM Modi-Why do more homework in online classes?

350

आगरालीक्स…आनलाइन क्लास में ज्यादा होमवर्क क्यों. 6 साल की बच्ची ने पीएम मोदी से की शिकायत. वीडियो वायरल. आगरा के बच्चों का भी यही दर्द….

छोटे बच्चों को इतना होमवर्क क्यों
सोशल मीडिया पर इस समय एक छोटी सी, मासूम सी और प्यारी सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो इतना वायरल है कि इसने देश में फिलहाल की एजुकेशन व्यवस्था पर क्वेश्चन है. बता दें कि कश्मीर की रहने वाली एक छोटी सी छह साल की बच्ची ने आनलाइन क्लास में ज्यादा होमवर्क को लेकर डायरेक्ट पीएम मोदी से शिकायत की है. बच्ची पीएम मोदी से पूछ रही है कि “छोटे बच्चों को इतना काम क्यों रखते हो मोदी साब?”. आनलाइन क्लास में ज्यादा होमवर्क क्यों. बच्ची वीडियो में कह रही है कि सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आनलाइन क्लास होती है. इसमें हमें बहुत सारा होमवर्क दे दिया जाता है. छोटे बच्चों को इतना होमवर्क क्यों.

उपराज्यपाल तक पहुंची शिकायत—लिया एक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस बच्ची के इस क्वेश्चन पर धड़ाधड़ रिएक्शन आ रहे हैं. सभी लोग बच्ची की मासूमियत को पसंद कर रहे हैं और वह इसके क्वेश्चन को सही ठहरा रहे हैं. उनका कहना है कि बच्चों पर आनलाइन क्लास का ज्यादा बोझ है. वीडियो इतना शेयर हुआ कि जम्मू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तक पहुंच गया और उन्होंने इस बच्ची की शिकायत दूर करने के लिए एक्शन भी लिया है. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा-
बहुत ही मासूम शिकायत. स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 48 घंटे के भीतर नीति बनाने का निर्देश दिया है। बचपन की मासूमियत भगवान का उपहार है और उनके दिन जीवंत, आनंद और आनंद से भरे होने चाहिए.

आगरा में भी बच्चों का यही दर्द
कोरोना महामारी के कारण पिछले साल का पूरा सेशन आनलाइन क्लास में ही गुजरा है. इस साल भी बच्चों का नया सेशन आनलाइन ही हो रहा है. बच्चों को सुबह से ही आनलाइन क्लास के लिए तैयार रहना पड़ता है. स्कूलों द्वारा बच्चों को वीडियो के जरिए, वॉयस के जरिए मोबाइल पर पढ़ाया जा रहा है. इसकी टाइमिंग भी अधिक है. बच्चों को हर सब्जेक्ट का रोजाना होमवर्क दिया जा रहा है. जिसके कारण वह शाम तक अपनी आनलाइन पढ़ाई का होमवर्क पूरा करने में ही बिजी रहते हैं. आगरा के दयालबाग में रहने वाले आशीष 7वीं का छात्र है. आशीष का कहना है कि रोजाना हमें 5 से 6 विषयों का होमवर्क दिया जाता है. सुबह 9 बजे से 1 बजे तक पढ़ाई चलती है. सदर की रहने वाली प्रिया भी आनलाइन क्लासेस से परेशान है. उनका कहना है कि टीचर्स तो अपना काम अच्छी तरह से कर रहे हैं लेकिन हमें फिर भी आनलाइन क्लास से बहुत परेशानी हो रही है. लॉयर्स कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र का कहना है कि बच्चों को आनलाइन क्लास का होमवर्क पूरा कराने के लिए हमें उन्हें पूरा टाइम देना पड़ता है. बच्चों को भी परेशानी हो रही है. अगर एक दिन में 3 सब्जेक्ट का ही होमवर्क मिले तो ये अच्छी बात होगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!