आगरालीक्स…आगरा मंडल में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी. पकड़ा गया अंतरराज्यीय गैंग. आगरा की पॉश कॉलोनी में रहने वाले ये लोग भी थे गैंग में शामिल. करते थे ये काम
फिरोजाबाद पुलिस ने दबोचा पूरा गैंग
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैग को दबोचा है. पुलिस ने कुल 13 सदस्यों को अरेस्ट किया है. इनके पास से भारी मात्रा में कटे तार, वाहन और नकदी बरामद की है. पकड़े गए गिरोह का सरगना हिस्ट्रीशटर अपराधी रमेश उर्फ पप्पू नेता है है. पुलिस ने बताया कि गैंग के सदस्यों के खिलाफ पूर्व से दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं. ये गैंग हर दिन दूर—दराज के क्षेत्रों से होकर जाने वाली विद्युत लाइनों की पहली रैकी किया करते थे फिर रात में बिजली तार चोरी की वादात को अंजाम दिया करते थे. घटना करने में ये लोग कई गाड़ियों का प्रयोग करते थे जिससे कि सभी सदस्य एक साथ न पकड़े जाएं. आगरा का रहने वाला और गैंग का विष्णु राठौर नामक व्यक्ति तारों को छोटे—छोटे टुकड़ों में काटकर और फिर गलाकर सिल्ली बनाता था. इसके बाद सिल्ली को बाजार में बेचा जाता था.
पकड़े गए लोगों के नाम
रमेश उर्फ पप्पू उर्फ नेता पुत्र नत्थीलाल निवासी मोहम्मदाबाद थाना टूंडला
राहुल उर्फ पिंटू पुत्र रामसेनेही निवासी हलपुरा थाना मटसैना
रविंद्रपाल उर्फ रिंकू पुत्र हरिओम सिंह निवासी बाकुन्दाखास थाना फतेहपुर सीकरी आगरा
ज्ञान सिंह उर्फ तोतला पुत्र रामकेशव निवासी आसफाबाद थाना रसूलपुर
शिवशंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहम्मदाबाद थाना टूंडला
लायक सिंह पुत्र धनीराम निवासी खंजापुर थाना रसूलपुर
तारा पुत्र भूपाल सिंह निवासी ग्राम इसोली थाना शमसाबाद, आगरा
माता प्रसाद पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम इसोली थाना शमसाबाद
विजय पुत्र भगवान सिंह नव9ासी पतरायी थाना कुंडौल, जालौन
बबलू उर्फ आकाश पुत्र रमेशचंद्र निवाीस गली नंबर 6 डाक बंगला थाना रसूलपुर
सूरज पुत्र रामप्रकाश निवासी गली नंबर 7 नींबू वाला बाग थाना रसूलपुर
विष्णु राठौर पुत्र शिवकरन सिंह निवासी अनुरा नगर बल्केश्वर थाना कमला नगर आगरा
राजकुमार पुत्र रघुनाथ सिंह निवाीस अनुराग नगर बल्केश्वर थाना कमला नगर आगरा
ये सामान किया बरामद
चोरी किया विद्युत तार 8 कुंटल 17 किलो
नकद रुपये 35 हजार
एक छोटा हाथी
एक टैम्पो
एक पिकअप मैक्स
तीन मोटर साइकिल
दो तमंचा
5 कारतूस
3 प्लास
2 जोड़ी दस्ताने
2तार काटने वाले कटर
2 रस्सा
2 पलिंदा खाली बोरे