Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Rs 90 crore for Water, plantation & cleaning of Agra from 15th Finance commission budget #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rs 90 crore for Water, plantation & cleaning of Agra from 15th Finance commission budget #agranews

119

आगरालीक्स ..(Agra News 5th June)आगरा में पानी की आपूर्ति, सफाई और पौधे लगाने पर 90 करोड रुपये खर्च करेगा।

आगरा के नगर निगम में शुक्रवार को 15वें वित्त आयोग की बैठक हुई। बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत आगरा शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण युक्त बनाने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, टॉयलेट वाटर सप्लाई, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, एयर क्वालिटी इंप्रूवमेंट हेतु वृक्षारोपण, वर्टिकल गार्डनिंग और प्रत्येक जोन में इंटरलॉकिंग, सड़क एवं मार्किंग आदि कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की बैठक में शहर में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने और कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट और टॉयलेट वाटर सप्लाई के अंतर्गत लगभग 55.23 करोड रुपए के कार्य प्रस्तावित किये गए हैं। इस कार्य योजना के अंतर्गत

  • लगभग एक करोड़ की लागत से ताजमहल के आसपास 2 किलोमीटर की परिधि में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, मैकेनाइज्ड स्वीपिंग, मैन्युअल स्वीपिंग, यूरिनल आदि की साफ सफाई का कार्य किया जाएगा।
  • लगभग तीन करोड़ की लागत से पूरे शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन मैकेनाइज्ड और मैन्युअल स्वीपिंग, यूरिनल आदि की साफ सफाई का कार्य किया जाएगा।
  • डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और सैरीगेटेड वेस्ट के प्रति आम जनता को जागरूक बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां और स्वयंसेवी संस्थाओं से मदद ली जाएगी।
  • लगभग दो करोड़ की लागत से डि सेंट्रलाइज वेस्ट प्रोसेसिंग पद्धति के अंतर्गत 28 टीपीडी प्लांट लगाए जाएंगे।
  • 6 करोड़ की लागत से सैनिटरी लैंडफिल साइट का निर्माण किया जाएगा, खत्ताघर को कूड़ा मुक्त बनाकर उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
  • 18 लाख रुपए की लागत से सेनेटरी लैंडफिल साइट से उत्पन्न होने वाले लीचट के ट्रीटमेंट हेतु एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा।
  • शहर में लगभग 61 नाले ऐसे हैं जिनका गंदा पानी सीधे यमुना नदी में गिर रहा है, इसके अलावा 6 नाले यमुना किनारा रोड पर हैं। लगभग 95 लाख की लागत से सभी मिलाकर इन 67 नालों का लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट कार्य योजना के तहत बायोरेमेडीएशन और फाइटोरेमेडिएशन पद्धति का उपयोग कर दूषित जल का शोधन किया जाएगा जिससे इन नालों का गंदा पानी सीधे यमुना नदी में न गिरे और नदी का जल स्वच्छ हो।
  • लगभग एक करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से शहर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले 150 टन कंस्ट्रक्शन एंड डेमूलेशन वेस्ट के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन के कार्य के लिए प्रस्तावित किया गया है।
  • लगभग 5.30 करोड़ की लागत से अंडर ग्राउंड बिन्स, ट्रांसफर स्टेशन, कंपोस्ट प्लांट एवं रोड स्वीपिंग का कार्य किया जाएगा।
  • लगभग 1.50 करोड़ की लागत से टॉयलेट वाटर सप्लाई एंड मेंटेनेंस कार्य योजना के अंतर्गत आगरा शहर के सभी सार्वजनिक शौचालय में पानी की व्यवस्था एवं संचालन करने का कार्य किया जाएगा।

आगरा नगर निगम में लागू होगी ई प्रणाली

बैठक में नगर आयुक्त निखिल टीकाराम ने आगरा नगर निगम में ई ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली को लागू करने के लिए लगभग ₹41 लाख रुपये का व्यय होगा। इस प्रणाली के लागू होने के बाद समस्त समस्त फाइलों को स्कैन कर डिजिटल फॉर्म में सेव करके रख लिया जाएगा और सभी अधिकारी इन फाइलों पर डिजिटल सिग्नेचर किया करेंगे। अब नगर निगम में सभी फाइलों का भौतिक परिचालन धीरे-धीरे समाप्त कर दिया जाएगा। नगर निगम डिजिटल फॉर्म में काम करेगा। बैठक में जिला अधिकारी प्रभु नारायण सिंह समिति सदस्य के रूप में मौजूद रहे,नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे समिति सचिव/संयोजक, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता जे पी सिंह और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया समिति सदस्य के रूप में मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!