Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: crowd in the markets, Guidelines not being followed#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra: crowd in the markets, Guidelines not being followed#agranews

231

आगरालीक्स…(7 June 2021 Agra) आगरा में लोग कोरोना से बेखौफ: शाम को बाजारों में रही भीड़. कई जगह जाम की भी बनी स्थिति

बाजारों में भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग हवा
आगरा में दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार सोमवार को खुल गए. लेकिन बाजारों में शाम के समय भीड़ अधिक दिखाई दी. शहर के घटिया आजम खां, फव्वारा, शाहगंज, राजा मंडी सहित कई स्थानों पर तो जाम की​ स्थिति भी देखी गई. यहां लोग खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए. इसके अलावा लोग ठीक से मास्क भी नहीं पहने नजर आए. इसके अलावा शहर के शाह मार्केट, भगवान टाकीज, न्यू आगरा, सिकंदरा, शाहगंज, बोदला, रामबाग, टेढ़ी ​​बगिया पर भी लोगों की भीड़ अच्छी खासी दिखाई दी.

अनलॉक होने के बाद से बढ़ रहे केस
बता दें कि आगरा में 1 जून से अनलॉक हो गया है. बाजारों को शाम सात बजे तक के खोलने की परमीशन दी गई है. लेकिन चिंता की बात ये है कि बाजारों में भीड़ उमड़ रही है. लोग नियमों का पालन करते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं. इसका असर ये है कि बीते सप्ताह अनलॉक के 4 दिन में 126 कोरोना संक्रमित मिले जबकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी के दो दिनों में आगरा में 32 कोरोना संक्रमित मिले हैं. अगर अनलॉक में इसी तरह की भीड़ रही और कोरोना के केस बढ़ते गए तो ये चिंता की बात होगी.

600 पर लग जाएगा आंशिक लॉकडाउन
बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा सख्त निर्देश हैं कि जिन जिलों में कोरोना के एक्टिव केस 600 से कम हैं उनको ही आंशिक लॉकडाउन से राहत दी जाए. इसके अलावा अगर केस 600 से अधिक हो जाते हैं तो जिले में आंशिक लॉकडाउन लगा दिया जाए. आगरा में इस समय कोरोना के एक्टिव केस 250 के पास हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नये संक्रमित अधिक संख्या में मिल रहे हैं जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है. ऐसे में लोगों को नियमों का पालन करना ही होगा, वरना सख्त पाबंदियां लग सकती हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!