आगरालीक्स ..(Agra News 8th June)आगरा में युवती की अपने पति के दोस्त से दोस्ती हो गई, पति के साथ बाजार गई और उसके दोस्त के साथ चली गई, पुलिस ने पकडे।
मंगलवार को आगरा के बरहन में पुलिस ने युवक युवती को एक घर से पकड लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि युवती की 10 साल पहले जलेसर में शादी हुई थी, युवती के पति का दोस्त उसके घर पर आता था। युवती की पति के दोस्त से दोस्ती हो गई।
बाजार से दोस्त के साथ चली गई युवती
सहपउ, हाथरस में युवक अपने पत्नी को लेकर खरीदारी के लिए पहुंचा, पति सामान खरीदने में लगा रहा और उसकी पत्नी वहां से गायब हो गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस पूछताछ में जुट गई।
बरहन में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे दोनों
पुलिस सर्विलांस की मदद से युवक की पत्नी की तलाश में बरहन पहुंच गई। पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके दोस्त को पकड लिया। ये दोनों बरहन में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस पूछताछ कर रही है।